हमारी संस्कृति के साथ हमारा जुड़ाव ही इस प्रगति का आधार है– गुप्ता
लीना टपारिया ने बच्चों और युवाओं को राष्ट्रगीत का इतिहास जानने,उसके शब्दों का अर्थ समझने और राष्ट्रभक्ति को कर्म में बदलने की अपील की
लुधियाना 7 नवंबर: गुरु अर्जुन देव नगर स्थित होली पथ स्कूल में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एक समारोह का आयोजन स्कूल की संचालिका,भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कि उपाध्यक्ष लीना टपारिया की अध्यक्षता में किया गया। समारोह में विशेष रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान व भाजपा प्रदेश के कोर ग्रुप के सदस्य जीवन गुप्ता,परवीन बंसल विशेष रूप से समारोह में पहुंचे।समारोह के दौरान बच्चों द्वारा देश भक्ति के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।इस मौके जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि 1875 में रचे गए इस गीत ने न केवल आजादी की लड़ाई को बल दिया, बल्कि भारत को नई दिशा देने में सफलता हासिल की। संस्कृत और बांग्ला की अभिव्यक्ति वाला यह गीत संपूर्ण भारत को राष्ट्र माता के भाव से जोड़ता है। वन्दे मातरम् केवल राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा है, जो भारतीयों को एक सूत्र में बांधती है।जीवन गुप्ता ने कहा कि आज भारत विश्व में नई पहचान बना रहा है। चंद्रयान, डिजिटल परिवर्तन और बढ़ती आर्थिक शक्ति इसका उदाहरण हैं। हमारी संस्कृति के साथ हमारा जुड़ाव ही इस प्रगति का आधार है। वन्दे मातरम् इसी चेतना का वाहक है। लीना टपारिया ने बच्चों और युवाओं को राष्ट्रगीत का इतिहास जानने, उसके शब्दों का अर्थ समझने और राष्ट्रभक्ति को कर्म में बदलने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की ज्योति प्रज्वलित करेगा।इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,यशपाल जनोत्रा, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, डा निर्मल नय्यर,मनीष चोपड़ा,अश्विनी टंडन,नवल जैन, सचिव सरदार सतनाम सिंह सेठी,प्रेस सचिव डा. सतीश कुमार,प्रवक्ता सुरेंद्र कौशल,विपन विनायक,जतिंदर गोरयान, पिंकू शर्मा,विजय टपारिया,आशीष टपारिया, मंडलों के प्रधान सुरेश अग्रवाल,हरबंश सलूजा,नवीन वडेरा,दीपक जौहर,अशोक राणा,राजीव वर्मा,चिराग अरोड़ा,बलविंदर स्याल,रितेश जायसवाल,प्रमोद कुमार,विनोद राणा,राकेश पराशर,राजीव शर्मा,मैडम स्वाति तनेजा,कंचन,तनिषा ग्रोवर,सुरेंद्र कौर इत्यादि इस समारोह में शामिल हुई।
